फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एआई से ले रहे सलाह, मर्ज बढ़ने पर सूझ रहा अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
खांसी-फ्लू के बढ़े मामले लेकर पहुंचे 23 बीमार
विज्ञापन

623 रोगियों का जिला अस्पताल में हुआ उपचार
महराजगंज। एआई का ज्यादा उपयोग से केवल सहूलियत ही नहीं बल्कि दुश्वारी भी बढ़ा रही है। लोग सर्दी, खांसी व फ्लू की समस्या में एआई या इंटरनेट पर इलाज खोज रहे हैं। बिना डॉक्टर की सलाह लिए लोग अपनी मर्जी से दवा भी ले रहे हैं। समस्या बढ़ने पर अस्पताल चिकित्सकों के शरण में पहुंच रहे। सोमवार ऐसे सर्दी खांसी के 23 बीमार पहुंचे। त्वरित उपचार न शुरू होने के कारण इनकी समस्या बढ़ चुकी थी।
सोमवार को जिला अस्पताल में कुल 623 रोगियों का उपचार हुआ। सर्वाधिक रोगी मौसमी बीमारियों के रहे। 23 सर्दी खांसी के ऐसे रोगी पहुंचे जिन्होंने सर्दी खांसी शुरू होने पर त्वरित उपचार की जगह खुद के ज्ञान से घरेलू उपचार प्रभावी किए हुए थे, लेकिन समस्या बढ़ने पर अस्पताल चिकित्सक के शरण पहुंचे। डॉ. रंजन मिश्र ने ऐसे रोगियों की जांच रिपोर्ट देख लक्षणों के आधार पर दवा का परामर्श दिया साथ ही यह भी हिदायत दी कि समस्या होने पर खुद उपचार न शुरू ज्ञ करें, बल्कि चिकित्सक के बताए गये उपचार ही प्रभावी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में वायरल बुखार और इंफेक्शन होने पर लोग खुद ही एआई या इंटरनेट आदि पर इलाज खोजकर अपनी मर्जी से दवा ले रहे हैं। यही नहीं कुछ लोग घरेलू नुस्खों को ही पूरा उपचार मानकर बीमारी को हल्के में ले रहे हैं। ऐसे मरीज बढ़े हैं, जो कई दिन तक घर पर ही गुड़-काढ़ा, हल्दी वाला दूध, लौंग-अदरक का उबला पानी जैसे उपचार के सहारे संक्रमण मिटाने की जद्दोजहद कर रहे थे लेकिन जब सहनशक्ति जवाब दे गई तो अस्पताल पहुंचे। ऐसे रोगियों की सेहत सुधारने के लिए उपचार लंबा चलाना पड़ता है। अगर समय पर उपचार शुरू करें तो समस्या बढने से रोका जा सकता।
ऐसे करें बचाव
- सर्दी, जुकाम को हल्के में लेना बंद करें।
- समस्या होने पर योग्य चिकित्सक से परामर्श लें न कि इंटरनेट या एआई से।
- एक ही रोग दो लोगों में अलग-अलग हो सकता है। इसलिए लक्षण बताकर परामर्श लें।
- सर्दी जुकाम और फ्लू होने पर घरेलू उपचार करने से बचें।
- उसी घरेलू उपचार को प्रभावी करें जो चिकित्सक अनुमन्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें