फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गल्ला कारोबारी के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। कोल्हुई बाजार के एक गल्ला कारोबारी के प्रतिष्ठान पर सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच की थी। जांच में कई अनियमितताएं मिली थीं। इसके बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार को एसडीएम शैलेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम ने कस्बे के गल्ला कारोबारी के गोदाम पर छापा मारकर अभिलेखों एवं खाद्यान्न के भंडारण की जांच की थी। जांच के दौरान अधिकारियों को कई कमियां और अनियमितताएं मिली थीं। इस दौरान गोदाम में 1578 कुंतल के सापेक्ष 96 कुंतल गेंहू मिला और 375 कुंतल चावल मिला।
मंडी पोर्टल पर इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जबकि वहीं धान 340 क्विंटल की जगह शून्य पाया गया। खाद्य विभाग की टीम ने जांच में पाया कि जो चावल मौजूद है उसमें एफआरके मिक्स है जो सरकारी गल्ले की दुकानों पर मिलता है। जांच के लिए नमूना लिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय कुमार सहानी का कहना है कि जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कोल्हुई थाने पर तहरीर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें