ताइक्वांडो : 200 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम
महराजगंज। धनेवा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 मार्च को जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें कैडेट, सब जूनियर, जूनियर व सीनियर संवर्ग में जिले के 200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी पुरस्कृत किए जाएंगे।
महराजगंज जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में सिसवा, सदर, निचलौल, नौतनवां, धानी, घुघली, मुजुरी, कोल्हुई समेत अन्य स्थलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।