फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वनिधि योजना से लाभान्वित होंगे 1149 लाभार्थी, बनेंगे आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वनिधि योजना से लाभान्वित होंगे 1149 लाभार्थी, बनेंगे आत्मनिर्भर
विज्ञापन

महराजगंज। शहरी क्षेत्रों में सड़क किनारे ठेला-खोमचा लगाकर व्यवसाय करने वालों को एक बार फिर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभान्वित किया जाएगा। योजना से जुड़कर जहां लाभार्थी आत्मनिर्भर बनेंगे, वहीं दूसरों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। योजना के तहत 1149 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ वर्तमान में सात निकायों मेें सड़क के किनारे ठेला-खोमचा लगाकर व्यवसाय करने वाले लोगों को दिया जा रहा है। एक बार फिर आजादी के अमृत अभियान के तहत एक जुलाई से 14 अगस्त के बीच नगर पालिका परिषद महराजगंज, नौतनवां, सिसवां तथा नगर पंचायत आनंदनगर, घुघली, निचलौल व सोनौली में शिविर लगाते हुए लाभार्थियों को ऋण वितरित किए जाने की योजना है।
विज्ञापन

इस बार जहां स्वीकृत आवेदन वाले 156 लाभार्थियों को ऋण वितरित कराया जाएगा वहीं नए आवेदन वाले 993 लाभार्थियों को भी लाभान्वित कराने का प्रयास होगा। लाभ प्राप्त कर जरूरतमंद जहां अपने व्यवसाय को प्रारंभ कर सकेंगे वहीं अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाते हुए भविष्य में और बेहतर कार्य भी करेंगे।
विज्ञापन

-------------
प्रथम किस्त वालों को 10 तो दूसरी किस्त वालों को मिलेंगे 20 हजार रुपये
डूडा के परियोजना अधिकारी प्रदीप शुक्ला ने बताया कि निकायों में प्रथम किस्त का लाभ पाने के लिए 101 लोगों ने आवेदन किया है, ऐसे मेें उन्हें 10 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। वहीं दूसरी किस्त के लिए आवेदन करने वाले 1048 लोगों को 20 हजार रुपये का ऋण दिलाया जाएगा।
कोट
स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित किए जाने के लिए निकायों के स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। शिविर के माध्यम से उन्हें ऋण वितरित किया जाएगा।
- डॉ. पंकज कुमार वर्मा, प्रभारी अधिकारी, नगर निकाय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें