फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को करें जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को करें जागरूक
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन की निदेशक ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्वच्छता को बढ़ावा देकर जहां बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है, वहीं, लोगों के जीवन को खुशहाल भी बनाया जा सकता है। समाज से जुड़े होने के नाते सभी की यह जिम्मेदारी है कि वे स्वयं स्वच्छता को अपनाएं तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। ये बातें स्वच्छ भारत मिशन की निदेशक किंजल सिंह ने जूम के माध्यम से आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में बृहस्पतिवार को विभागीय जिम्मेदारों से कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े जिम्मेदार वनग्राम, मुसहर व अन्य जेई-एईएस से प्रभावित गांवों के ग्रामीणों में साबुन समय से वितरित कराना सुनिश्चित करें। साबुन वितरित किए जाने के बाद ग्रामीणों को हाथ की धुलाई की महत्ता को भी बताया जाए। यूनिसेफ की अनन्या घोषाल ने स्वच्छता को अपनाने से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल, डीपीआरओ केबी वर्मा, एडीपीआरओ नित्यानंद, जिला परियोजना प्रबंधक एके उपाध्याय, संतोष शुक्ला, मनोज प्रजापति, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें