फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी, सड़क जाम की

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, सड़क जाम की
विज्ञापन

शिकारपुर-दरौली मार्ग स्थित ट्रेनिंग सेंटर पर लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकारपुर। सदर क्षेत्र के शिकारपुर-दरौली मार्ग स्थित एक ट्रेनिंग सेंटर द्वारा विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर सेंटर में ट्रेनिंग दे रहे लोगों ने बृहस्पतिवार को शिकारपुर चौराहे के पास गोरखपुर मार्ग को जाम कर दिया। कुछ लोगों के समझाने-बुझाने के बाद सड़क जाम किए लोग हटे।
विज्ञापन

सड़क जाम करने वाले रामकिशुन, श्यामसुंदर, गोविंद सिंह, जलालुद्दीन, लालू, सुनील, चेतन लाल सहानी, सत्येंद्र ने कहा कि बेरोजगारों को विदेश भेजने के लिए शिकारपुर-दरौली मार्ग स्थित एक व्यक्ति द्वारा ट्रेनिंग सेंटर संचालित किया जा रहा था। ट्रेनिंग सेंटर के संचालक ने इन सभी लोगों को विदेश भेजने के लिए मोटी रकम जमा करा ली। उसके बाद संचालक ट्रेनिंग कराने लगा। इसी बीच संचालक अचानक सेंटर को बंदकर फरार हो गया। इस संबंध में सदर कोतवाल अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। पीड़ितों की ओर से तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें