फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बागापार में सोमवार को एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सीतापती (60) के रूप में हुई है। उसका विवाह बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर टोला निबिअहवा निवासी श्रीराम साहनी से हुआ था।
विज्ञापन

सीतापुती अपने पिता की इकलौती संतान थीं और काफी समय से पैतृक गांव बागापार में अकेली रह रही थी। उनका बेटा गिरिजेश (28) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ निबिअहवा में रहता है। घटना के दिन भी सीतापती घर में अकेली थी। सोमवार को जब वह देर तक घर से बाहर नहीं निकलीं तो ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो वह फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। सूचना मिलने पर मृतका का बेटा व परिजन मौके पर पहुंचे। गिरिजेश ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने व मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बागापार चौकी प्रभारी जटाशंकर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें