लक्ष्मीपुर। दीपावली पर्व के मद्देनजर वन्यजीवों की सुरक्षा और जंगल में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए वन विभाग ने गश्त तेज कर दी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार रात टेढ़ीघाट वन बीट के अभयारण्य क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वन विभाग की टीम ने मौके से दो मोटरसाइकिलें बरामद कर सीज कर दीं, जबकि संदिग्ध फरार हो गए।
रेंजर वेदप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम जंगल में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को देखकर संदिग्ध झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकले। वनकर्मियों ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया तो मौके से दो मोटरसाइकिलें मिलीं। विभाग ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया।
आरोप है कि घटना के करीब एक घंटे बाद छह लोग वन चौकी पहुंचे और वनकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने मारपीट की धमकी भी दी। वनकर्मियों ने डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी वहां से फरार हो गए।
प्रभागीय वनाधिकारी निरंजन सुर्वे ने बताया कि मामला संज्ञान में है। संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
धनतेरस के अवसर पर श्री कृष्ण अलंकार मंदिर में आभूषण की खरीदारी करते ग्राहक।-संवाद।
धनतेरस के अवसर पर श्री कृष्ण अलंकार मंदिर में आभूषण की खरीदारी करते ग्राहक।-संवाद।
धनतेरस के अवसर पर श्री कृष्ण अलंकार मंदिर में आभूषण की खरीदारी करते ग्राहक।-संवाद।