फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय कस्बे में गांधी चौक के पास शुक्रवार सुबह पेट्रोल पंप के सामने ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे खनुआ तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। फिलहाल उसका सिद्धार्थनगर जिले के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वाल्मीकि नगर वार्ड निवासी मो. अमान शुक्रवार सुबह बाइक से सोनौली जा रहा था। गांधी चौक से पहले स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही एक ऑटो चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई और अमान गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल युवक को आनन-फानन में खनुआ तिराहा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है। ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें