फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे शुरू, कागजात की जांच कर रही टीम

Wed, 28 May 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
जंगल दुधई उर्फ चेहरी में रेल लाइन के भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे करते कर्मी।
विज्ञापन
महराजगंज। आनंदनगर-महराजगंज-घुघली रेल मार्ग के दायरे में आने वाली जमीनों का अधिग्रहण शुरू हो गया है। इसके लिए टीम रोजाना गांव में पहुंचकर प्रपत्रों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रेलवे और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम भूमि का भौतिक सत्यापन, दस्तावेजों की जांच कर रही है। उधर, रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर रेलवे ट्रैक के लिए पुल का निर्माण शुरू हो गया है। इस पर 55 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जानकारी के अनुसार, नई रेल लाइन परियोजना के तहत घुघली से लेकर महराजगंज-आनंदनगर तक कुल 52.70 किलोमीटर लंबी लाइन प्रस्तावित है।
इस परियोजना में कुल 57 गांवों की 194 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है। प्रथम चरण में सदर तहसील क्षेत्र के 29 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। वहीं, दूसरे चरण में नौ अन्य गांवों में अधिग्रहण के लिए सर्वे तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन

भूमि अध्याप्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सर्वे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रेलवे की ओर से चिह्नित की गई भूमि संबंधित किसानों की है। वह वर्तमान में भी उनके स्वामित्व में है या नहीं। यदि किसी भूमि का हस्तांतरण हो चुका है तो उसके दस्तावेजों की भी गहनता से जांच की जा रही है।
राजस्व निरीक्षक राकेश चंद्रा के अनुसार, सर्वे टीम प्रत्येक गांव में जाकर प्रभावित किसानों से संपर्क कर रही है। किसानों से उनके भूमि के कागजात एकत्र किए जा रहे हैं और विभागीय स्तर पर उनका मिलान किया जा रहा है। यह देखा जा रहा है कि कहीं रेलवे की ओर से लगाए गए सीमा चिह्न गलत भूमि पर तो नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें