फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 12 ग्राम पंचायतों में सर्वे पूरा, भेजी गई रिपोर्ट

Sat, 09 Dec 2023 08:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आनंदनगर से घुघली वाया महराजगंज रेल लाइन सर्वे का कार्य गतिमान है। शनिवार को सर्वे करने वाली टीम ने कुल 12 ग्राम पंचायतों का सर्वे पूरा कर लिया है। अब तक 44 हेक्टेयर भूमि के सर्वे का कार्य हुआ है। इसकी रिपोर्ट भूमि अध्याप्ति अधिकारी की ओर से शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

आनंदनगर से घुघली तक रेल लाइन के बिछने से महराजगंज जिला मुख्यालय को भी लाभ मिलेगा। रेलवे की सुविधा प्रारंभ होने से जहां लोगों को बस के अलावा यात्रा का एक बेहतर विकल्प मिलेगा, वहीं व्यापारिक दृष्टि से भी यह मुख्यालय के विकास में सहायक होगा। अब तक रामपुर बल्डीहा में 8.47 हेक्टेयर, घघरूआ खड़ेसर में 2.71 हेक्टेयर, घुघली बुजुर्ग में 5.12 हेक्टेयर, जोगिया में 1.19 हेक्टेयर, मटकोपा के 1.99 हेक्टेयर, बरवां चमईनिया के 2.89 हेक्टेयर, पिपरा मुड़ेरी में 5.08 हेक्टेयर, पचरूखिया में 3.28 हेक्टेयर, हरपुर में .082 हेक्टेयर, विशुनपुर गबड़ुआं में 4.37 हेक्टेयर, धरमपुर में 3.60 हेक्टेयर व लक्ष्मीपुर में 6.36 हेक्टेयर भूमि का सर्वे हो चुका है। शनिवार को इसकी रिपोर्ट शासन व रेलवे के अधिकारियों को भेजी गई है। अन्य गांवोंं में भी आगे सर्वे होगा।

लगभग 53 किलोमीटर की प्रस्तावित है रेल लाइन
आनंदनगर से घुघली वाया महराजगंज की कुल दूरी 52 किलोमीटर 700 मीटर है। ऐसे में यदि यह रेल लाइन बन गई तो फरेंदा से लेकर भिटौली तक के भूमि का मूल्य भी बढ़ जाएगा व क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। मुख्यालय का रेलवे स्टेशन बांसपार व पड़री के आसपास बनाने की चर्चा है।
विज्ञापन


आनंदनगर-घुघली वाया महराजगंज रेल लाइन के लिए भूमि के सर्वे का कार्य गतिमान है। शनिवार तक जिन 12 गांवों का सर्वे पूरा हो गया है उसकी रिपोर्ट शासन व रेलवे को भेज दी गई है।
विज्ञापन

मदन मोहन वर्मा, भूमि अध्याप्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें