फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उद्योग व्यापार मंडल के सुरेश अध्यक्ष, जगदीश महामंत्री बने

Fri, 09 Feb 2024 05:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जनता जूनियर हाईस्कूल बागापार में हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में नगर इकाई का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सुरेश गुप्ता को अध्यक्ष, विजय सिंह संत, विमल पांडेय, उपेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र शुक्ल एवं नाजिम अली को संरक्षक, जगदीश जायसवाल को महामंत्री, ओमप्रकाश यादव को कोषाध्यक्ष, दीनानाथ विश्वकर्मा को प्रवक्ता बनाया गया।
विज्ञापन

इसी तरह शंभू गुप्ता, गोविंद जायसवाल, रत्नेश वर्मा, सुजीत श्रीवास्तव, अरमान अली, रामेश्वर वर्मा, संजय गुप्ता को उपाध्यक्ष, भगवती वर्मा एवं कन्हैया शर्मा को संगठन मंत्री बनाया गया। जिलाध्यक्ष अनिल ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों के हक की लड़ाई लड़ने में सदैव आगे रहता है। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अजय राज ने किया। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री वेदप्रकाश शर्मा, विश्वनाथ यादव, जितेंद्र आर्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें