फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुपरवाइजरों को जनगणना की प्रक्रिया व डिजिटल टूल्स की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सूचना अधिकारी व अधिशासी अधिकारी ने किया
विज्ञापन

महराजगंज। नगर पालिका परिषद के सभागार में जनगणना 2027 को सफल बनाने के उद्देश्य से सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, डिजिटल टूल्स तथा मैदानी कार्यान्वयन की जानकारी दी।


कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी एवं अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। दोनों अधिकारियों ने जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का अभियान बताते हुए कहा कि यह न केवल जनसंख्या आंकड़ों का संकलन है बल्कि देश के विकास योजनाओं की दिशा तय करने वाला आधारभूत दस्तावेज भी है। उन्होंने सुपरवाइजरों से अपील की कि वे पूर्ण निष्ठा, सत्यनिष्ठा और गोपनीयता बनाए रखते हुए कार्य करें।
विज्ञापन




इस अवसर पर प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव ने जनगणना की पृष्ठभूमि और वर्तमान डिजिटल स्वरूप पर प्रकाश डाला। जनगणना सहायक कृष्ण मणि पटेल एवं इंद्रेश कुमार ने प्रतिभागियों को फॉर्म भरने की विधि, मोबाइल एप का उपयोग, हाउस लिस्टिंग, जनसंख्या गणना के विभिन्न चरणों तथा संभावित चुनौतियों के समाधान पर चर्चा की।



प्रशिक्षक दिव्या गुप्ता और विपिन कुमार कनौजिया ने व्यावहारिक सत्र का संचालन किया। उन्होंने सुपरवाइजरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेटा एंट्री, रियल-टाइम मॉनिटरिंग, मैपिंग और विशेष श्रेणियों जैसे ट्रांसजेंडर, दिव्यांग, प्रवासी आदि की गणना की बारीकियों को समझाया। प्रशिक्षकों ने जोर दिया कि जनगणना के आंकड़े पूर्णतः सही और निष्पक्ष होने चाहिए, क्योंकि इन्हीं पर सरकारी योजनाओं का निर्माण होता है।
विज्ञापन



अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने कहा, जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल मोड में होगी। इसलिए सुपरवाइजरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति या परिवार छूट न जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें