महराजगंज। धूप की तल्ख़ी के बीच बढ़ते तापमान व हीटवेव की संभावना के दृष्टिगत सोमवार बीएसए रिद्धि पांडेय ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूल का समय परिवर्तित कर दिया है। बीएसए ने जानकारी देते हुए बताया कि एक से आठवीं कक्षा के स्कूल सभी बोर्ड सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे की जगह सुबह 07:30 बजे से 12:30 तक संचालित होंगे। उन्होंने तत्काल प्रभाव से आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।