फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस अधीक्षक ने उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र की जांची व्यवस्था
विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाओं की जांच की।



सोमेंद्र मीणा ने परीक्षा हॉल, प्रवेश द्वारों, अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी प्रणाली, कंट्रोल रूम, पेयजल की उपलब्धता, शौचालयों तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों से चर्चा की तथा यह सुनिश्चित किया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सभी केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन, पारदर्शी और अभ्यर्थी-अनुकूल होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें