फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परिषदीय विद्यालयों के दो लाख विद्यार्थी आज से देंगे वार्षिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
1500 से अधिक स्कूलों में परीक्षा का होगा आयोजन
विज्ञापन

दो से आठवीं तक के प्रश्नपत्र डायट से किए गए हैं तैयार
महराजगंज। जिले के 1500 से अधिक परिषदीय स्कूलों में आज से वार्षिक परीक्षाएं कड़ी निगरानी में प्रारंभ हो रही हैं। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण करने के बाद बीएसए की तरफ से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
कक्षा 2 से आठवीं तक के प्रश्नपत्र डायट से तैयार कराए गए हैं। इन्हें छात्र संख्या के आधार पर स्कूलों को भेजा जा चुका है। कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। पहले 20 मार्च तक होनी वाली परीक्षाएं अब 24 मार्च तक चलेंगी। बीएसए ने सभी बीईओ को परीक्षा की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दो पालियों में होगी परीक्षा
सदर बीईओ अंकिता सिंह ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में आयाेजित होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे आयोजित होगी। कक्षा एक के विद्यार्थियों की परीक्षा केवल मौखिक होगी। कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों की परीक्षा मौखिक और लिखित दोनों तरह से होगी। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की परीक्षा पूरी तरह से लिखित होगी।
विज्ञापन

वर्जन

परिषदीय स्कूलों की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। सकुशल व शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने का दायित्व प्रधानाध्यापक का होगा। प्रश्नपत्र विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर सभी स्कूलों में भेज दिए गए हैं। शुचिता बनाए रखने के लिए ब्लॉक स्तर पर बीईओ की टीम और जनपद स्तरीय टीम गठित की गई है।
-रिद्धि पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें