फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिन में धूप ने दी राहत, शाम में बढ़ी ठिठुरन

Sun, 12 Jan 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को निकली धूप ने दिन में लोगों को ठंड से राहत दिलाई। शाम होते ही कोहरा और 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण गलन बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

लगातार चार दिनों तक धूप न निकलने के कारण रात दिन लोग ठिठुर रहे थे। शनिवार को धूप निकलने के कारण मौसम में कुछ सुधार हुआ और जब तक धूप प्रभावी रही तब तक गलन कम हुई, लेकिन शाम होते ही कोहरा बढ़ने और हवाओं पर विराम न होने के चलते ठिठुरन बढ़ गई। कोहरे का प्रकोप सुबह लगभग आठ बजे तक बना रहा, लेकिन इसके बाद एक बार फिर धूप की गर्मी ठिठुरन से मुकाबला करने लगी।
हवाओं की रफ्तार पहले की अपेक्षा कम रही। इसके कारण तापमान में पिछले दिन के मुकाबले एक डिग्री का सुधार और आया और न्यूनतम पारा 10 डिग्री तक पहुंच सका। शाम 5 बजे के बाद फिर से गलन में इजाफा और कोहरे की अधिकता के कारण सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज में भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह ने कहा कि धूप से राहत थोड़ी जरूर मिल रही है, लेकिन कोहरे व गलन भरी ठंड जारी रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें