निचलौल। थाना क्षेत्र के नर्सरी चौबीस में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। इस मामले में पुलिस वृहस्पतिवार को पीड़ित के तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के नर्सरी चौबीस निवासी गंगाराम सहानी ने आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही रहने वाले कुछ लोग गोलबंद होकर उनकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। उसके बाद आरोपियों ने उन्हें जानमाल की धमकी देकर भाग निकले। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में पीड़ित के तहरीर पर आरोपी रमेश सहानी, पंचबहादुर, पूनम देवी और रंभा देवी निवासी नर्सरी चौबीस के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।