फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कृषि मेले में उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रबी फसल चक्र अधिक से अधिक उपज वाला बने इसे लेकर किसान पाठशाला व कृषि निवेश मेला सोमवार को सदर ब्लॉक में आयोजित हुआ। निवेश मेले की अध्यक्षता उप कृषि निदेशक संजीव कुमार पटेल ने करते हुए किसानों को अधिक उत्पादन प्राप्त करने के विषय में जानकारी दी। निवेश मेले में कुल 57 किसानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने बताया कि वर्ष 2025–26 के लिए किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए निवेश मेला एवं किसान पाठशालाओं का आयोजन आज से शुरू है। यह ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की फोटो, प्रतिभागियों की उपस्थिति और वक्ताओं का विवरण विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। पिछले रबी सीजन में बेहतर उत्पादन करने वाले 50 किसानों को 500 रुपये मूल्य के कीटनाशी व बीज पुरस्कार स्वरूप दिया गया। डीएओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों को फसलों की नवीन तकनीक, प्राकृतिक खेती, ड्रोन उपयोग से लेकर एफपीओ की भूमिका तक का विस्तृत प्रशिक्षण निवेश मेले में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें