फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: केंद्र पर अधिकारी को देख आक्रोशित हो उठे गन्ना किसान, लगाया गंभीर आरोप

Tue, 19 Dec 2023 04:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।

सार

किसानों की समस्याओं को देखते हुए केंद्र पर ट्रकों की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र संचालक को कहा गया। ताकि किसानों का गन्ना तौल समय से हो सके। वही छोटे किसानों को समय से पर्ची देने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया जाएगा। 
विज्ञापन
नाराज होते किसान - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजगंज जिले में निचलौल क्षेत्र के भारत नेपाल सरहद से सटे बहुआर गन्ना क्रय केंद्र पर सोमवार शाम को जांच करने जेष्ठ निरीक्षक गन्ना विकास समिति गडौरा के डॉ. तेज बहादुर सिंह पहुंचे थे। जिसकी भनक लगते ही मौके पर किसानों की भीड़ जुट गई। फिर किसान जांच अधिकारी से जवाब सवाल करने लगे। कुछ देर बाद किसान जांच अधिकारी पर कई तरह का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो उठे। गनीमत रहा कि कुछ लोगों के समझाने के बाद किसान किसी तरह शांत हो गए। उसके बाद जांच अधिकारी भी लौट गए।

 

आक्रोशित किसानों ने कहा कि जिम्मेदारों के खिलाफ अखबार में नाम प्रकाशित होने के बाद उनके खाते को बंद कर दिया जा रहा है। ऐसे में बगैर नाम प्रकाशित करने की बात कहते हुए इन लोगों ने बताया कि जांच अधिकारी की ओर से किसानों की समस्याओं को दूर करने के बजाय गन्ना क्रय केंद्र संचालक से रिश्वत की मांग की जा रही है।

विज्ञापन




इतना ही नहीं जेएचवी शुगर मिल बंद होने के चलते इन लोगों की मनमानी से किसान काफी पीड़ित है। विभाग के जिम्मेदार किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय अपनी मंसूबे को सफल बनाने में जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डॉ. तेज बहादुर सिंह ने कहा कि बहुआर क्रय केंद्र का औचक निरीक्षक किया गया। जहां पर पाया गया कि दो गाड़ियां बगैर टोकन के कटी थी। जो पर ट्रक लोड हो रहा था। वही किसानों की समस्याओं को देखते हुए केंद्र पर ट्रकों की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र संचालक को कहा गया। ताकि किसानों का गन्ना तौल समय से हो सके। वही छोटे किसानों को समय से पर्ची देने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया जाएगा। किसानों की ओर से लगाए जा रहे आरोप गलत है। उनके पास ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें