फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिर्फ 30 रुपये की वृद्धि से गन्ना किसान हुए निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। प्रदेश सरकार द्वारा सामान्य और अगैती प्रजाति गन्ना के मूल्य में की गई 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी से किसान नाखुश हैं। गन्ना बाहुल भाठ क्षेत्र के किसानों का कहना है कि सरकार ने दो वर्षों के बाद गन्ने की फसल पर मामूली बढ़ोतरी कर छलावा कर रही है। बीज से लेकर उर्वरक तक हर वस्तु महंगा हो गया है। किसानों का यह भी कहना है कि मूल्य बढ़ोतरी का सही लाभ तभी मिलेगा जब समय से चीनी मिल गन्ना बकाया का भुगतान करेंगी।
विज्ञापन

दो वर्ष बाद गन्ना मूल्य में वृद्धि की गई है। यह सरकार का सराहनीय कदम है। गन्ना मूल्य के भुगतान में जो देरी होती है। उस समस्या का समाधान भी प्राथमिकता से किया जाए। क्योंकि भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे भाठ क्षेत्र के सैकड़ों किसानों का परिवार गन्ने की फसल पर निर्भर है।
-मोहम्मद यूसुफ शेख, मिश्रवलिया
महंगाई के इस दौर में खेतीबाड़ी करना आसान नहीं रह गया है। लागत काफी बढ़ रही है और मुनाफा कम हो रहा है। ऐसे में सरकार ने लंबे समय बाद 30 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य बढ़ाकर निराश किया है।
विज्ञापन

नरेंद्र पटेल, बहुआर कला
प्रदेश सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। तीन साल में 30 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य की वृद्धि की है। यह किसानों के साथ धोखा है।
-बोनी शेख, बहुआर कला
गन्ना मूल्य में वृद्धि कर सरकार ने सराहनीय काम किया है। लेकिन सरकार गन्ना मूल्य के तय तिथि के मुताबिक भुगतान पर भी सख्त रवैया अपनाए। सरकार को चाहिए कि किसानों के हित में भी कुछ और बेहतर निर्णय लेकर किसानों की आय दोगुनी करने के वायदे पर खरे उतरे।
विज्ञापन

-इसराइल शेख, बहुआर कला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें