फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धर्मात्मा के परिजनों से मिलीं सुभासपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Thu, 27 Feb 2025 08:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। ग्राम पंचायत नरकटहां के छोटका टोला निवासी निषाद पार्टी के पूर्व सचिव धर्मात्मा की मौत के बाद बृहस्पतिवार को सुभासपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजमती निषाद सांत्वना देने पहुंची। उन्होंने कहा न्याय मिलने तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए जितना भी संघर्ष करना पड़ेगा सुभासपा के लोग तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो सूबे के मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की मांग की जाएगी। सुभासपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजमती निषाद ने धर्मात्मा निषाद के घर बुधवार शाम को पहुंची और धर्मात्मा निषाद की मां व पत्नी व उनके बड़े भाई परमात्मा निषाद से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि इस लड़ाई को बड़ा रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक तीन और आरोपियों का नाम एफआईआर में दर्ज नहीं किया जाता है, यह संघर्ष चलता रहेगा। इस मौके पर उनके साथ दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें