महराजगंज जिले में तैनात उप निबंधक राकेश राम को शासन ने निलंबित कर दिया है। दूसरी महिला से विवाहेत्तर संबंध रखने और कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध कार्य करने पर कार्रवाई की गई है।
कुशीनगर जिले की एक युवती ने 20 जून को अपनी मां के साथ उप निबंधक कार्यालय पहुंची थी। उसने पूर्व परिचित उप निबंधक से बातचीत करने का प्रयास किया, जहां पर मामला मारपीट में बदल गया। युवती का आरोप था कि वर्ष 2018 में उप निबंधक राकेश राम कुशीनगर में तैनात थे। उस समय वह जमीन के मामले में उनसे मिली थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई।
उप निबंधक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। साथ ही आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। वह बात करने आई तो मारपीट की गई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद उप निबंधक फरार हो गया। काफी मशक्कत के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई।
इसे भी पढ़ें: जहां पढ़ना है वहीं लीजिए प्रवेश, दीक्षा भवन का झंझट खत्म