फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्यार्थियों को दी जाएगी नैतिक मूल्यों की जानकारी

Tue, 28 May 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में संचालित माध्यमिक शिक्षा परिषद के 278 विद्यालयों में नवीन शैक्षिक सत्र में नया सवेरा होगा। इसके तहत विद्यार्थियों को संस्कार, नैतिक शिक्षा एवं मूल्यों का पाठ पढ़ाया जाएगा। यह शिक्षा विद्यार्थियों को प्रार्थना के समय दी जाएगी। इसे शैक्षिक कैलैंडर में स्थान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दिया गया है और सभी प्रधानाचार्यों को इसके अनुपालन का निर्देश डीआईओएस ने दिया है।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यूपी बोर्ड ने शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है। इसके अनुसार सप्ताह में दो दिन शिक्षाधिकारियों को विद्यालयों की प्रातः कालीन सभा में पहुंचना होगा। वह बच्चों से नियमित दिनचर्या, अनुशासन व प्रासंगिक विषयों पर प्रेरक संवाद करेंगे। इसके साथ ही शिक्षकों की ओर से बच्चों को संस्कारित एवं अनुशासित करने की शिक्षा दी जाएगी। ताकि वह समाज में बेहतर व्यवहार करें और पढ़ाई में भी मन लगा सकें। डीआईओएस अमरनाथ राय ने बताया कि नए कैलेंडर के अनुसार अब प्रार्थना के लिए 15 मिनट समय आरक्षित किया गया है। शिक्षकों को प्रतिदिन प्रासंगिक विषयों पर विद्यार्थियों को जानकारी देनी होगी। बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को नए शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार कक्षाएं एवं प्रार्थना सभा संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि विद्यार्थियों को अधिकतम लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें