फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्यार्थी होंगे जलवायु परिवर्तन के प्रति सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग आज के साथ विद्यार्थियों को कल के लिए भी तैयार कर रहा। जिससे जब वह जिम्मेदार नागरिक बनें तो पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। इसी क्रम में उन्हें जलवायु परिवर्तन के प्रति सचेत करने के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता की रूपरेखा तय की गई है। प्रतियोगिता स्कूल स्तर से लेकर जनपद स्तर तक आयोजित की जाएगी जिसके आदेश शिक्षा महानिदेशक स्तर से डायट प्राचार्य को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में 1500 से अधिक परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इसमें लगभग 2 लाख के आसपास विद्यार्थी नामांकित हैं। विद्यार्थियों में ज्ञान का दायरा बढ़े और वह पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति सजग हो सकें इसके लिए प्रतियोगिता में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक दोनों स्तर पर होगा। प्रतियोगिता चरणबद्ध तरीके से कराई जाएगी। वाद विवाद का एक बे तर वीडियो स्कूल से बीआरसी प्रेषित करना होगा जिसका मूल्यांकन कर बीईओ बीआरसी स्तर की स्पर्धा कराएंगे। बीआरसी से तीन ग्रुप का चयन कर सूची डायट व बीएसए आफिस भेजी जाएगी।

जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणाम के प्रति विद्यार्थी जागरूक हो सकें इसके लिए शिक्षा महानिदेशक स्तर से आयोजन के निर्देश मिले हैं जिसके क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी व बीएसए आफिस से पत्राचार कर तिथि तय करने का प्रयास किया जा रहा जिससे आयोजन शीघ्र पूर्ण हो सके। सत्येंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य, डायट
विज्ञापन


शिक्षा महानिदेशक स्तर से जलवायु परिवर्तन पर बच्चों के मध्य वाद-विवाद की कला, तार्किक सोच और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए स्पर्धा के निर्देश डायट को मिले हैं। आयोजन के लिए तिथि स्थानीय स्तर से तय कर आयोजन की रिपोर्ट भेजी जाएगी। रिद्धि पांडेय, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें