फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यूट्यूब और एप से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे विद्यार्थी

Mon, 03 Feb 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा में जिले से 72 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए 111 केंद्र निर्धारित हैं। परीक्षा की तैयारी परीक्षार्थी बेहतर तरीके से कर सकें और तनाव से दूर रहें इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद का यूट्यूब चैनल व ई गंगा व दीक्षा एप मददगार बना हुआ है।
विज्ञापन

इसके उपयोग के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए डीआईओएस को निर्देश पत्र भेजा गया है और वह स्कूल प्रधानाचार्य को इसकी जानकारी भी दे रहे हैं, जिससे बोर्ड की प्रदत्त सुविधा का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंच सके। माध्यमिक शिक्षा विभाग की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा को लेकर तनाव में आ जाते हैं। ऐसे में उनके तनाव को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग नए-नए कदम उठा रहा है। अब विभाग के यूट्यूब चैनल और दीक्षा एप के माध्यम से बोर्ड परीक्षार्थी अपनी अच्छी तैयारी कर सकते हैं। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि मॉडल प्रश्न पत्र विभाग की वेबसाइट पर पहले से ही उपलब्ध है।
विज्ञापन

अब परीक्षार्थियों के विषय से संबंधित शैक्षिक सामग्री और विषय विशेषज्ञों के वीडियो दीक्षा एप और माध्यमिक शिक्षा विभाग के यूटयू्ब चैनल ई-ज्ञान गंगा पर उपलब्ध है, जिससे परीक्षार्थी अपनी तैयारी बेहतर कर सकते हैं। इसके लिए सभी प्रधानाचार्य और शिक्षकों को जानकारी दी जा रही है कि इसकी जानकारी विद्यार्थियों को दें जिससे अधिक से अधिक बच्चे लाभ प्राप्त करते हुए बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें