फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल में प्रतिभा दिखाएंगी कस्तूरबा की छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल में प्रतिभा दिखाएंगी कस्तूरबा की छात्राएं
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में संचालित होने वाले सभी 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता होगी। पहले यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर कराई जाएगी। उसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराते हुए अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उन्हें पुुरस्कृत किया जाएगा।
निचलौल ब्लॉक में संचालित होने वाले दो तथा शेष 11 ब्लॉकों में संचालित होने वाले एक-एक विद्यालयों में छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता कराई जानी है। विद्यालय में बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, क्रिकेट आदि खेल कराते हुए उत्कृष्टता के आधार पर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। यही नहीं विद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को मार्च में ही होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जाएगा। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा आरपी सिंह ने कहा कि कस्तूरबा की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए खेल का आयोजन किया गया है। खेल में रुचि रखने वाले खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा निखारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालय में लगभग 100 छात्राएं अध्ययनरत
प्रत्येक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में लगभग 100 छात्राएं अध्ययनरत हैं। ऐसे में विभिन्न खेलों में रुचि रखने वाले खिलाड़ी पहले अपने विद्यालय में खिलाड़ियों से जीत के लिए जद्दोजहद करेंगे। उसके उपरांत दूसरे विद्यालयों के खिलाड़ियों से भी उनकी भिड़ंत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें