फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इंजीनियरिंग संकाय के छात्र बना रहे स्मार्ट इरिगेशन सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिग्नल के माध्यम से किसान को उसे पानी देने के समय की मिल जाएगी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आईटीएम चेहरी के इंजीनियरिंग संकाय के छात्रों द्वारा स्मार्ट इरिगेशन सिस्टम पर कार्य किया जा रहा है। स्मार्ट इरिगेशन सिस्टम में पौधों को पानी की मात्रा की आवश्यकता, मिट्टी में खनिज तत्वों के साथ पोषक तत्वों का ठीक से आंकलन किया जा सकेगा। इसके साथ ही सिग्नल के माध्यम से किसान को इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि पानी देने का समय हो गया है। इसके साथ ही इस बात की जानकारी हो सकेगी कि मिट्टी में किस तत्व की मिट्टी है।
विज्ञापन

यह सिस्टम आने वाले मौसम का भी पूर्वानुमान लगा सकेगा। जिसके आधार पर किसान अपनी फसलों को लेकर सतर्क हो सकेंगे और किसी भी आपदा के कारण क्षति को कम कर सकेंगे। अधिष्ठाता अमित कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक अमित कौशल तथा यांत्रिक अभियंत्रण विभाग के नूरुद्दीन खान की देख-रेख में विकसित किया जा रहा है। विशेष शिक्षा संकाय के प्राचार्य अवनीश कुमार मिश्र ने कहा कि इस तकनीक से किसानों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें