फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुलपति का पुतला फूंककर छात्र-छात्राओं ने जताया आक्रोश

Wed, 30 Jul 2025 05:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को कॉलेज गेट पर कुलपति का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। नाराज छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय के प्रति आक्रोश जताया और बैक पेपर कराने की मांग की।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने बताया कि इस त्रुटि को लेकर कई बार विश्वविद्यालय जाकर रजिस्ट्रार को ज्ञापन दिया गया। इसके अलावा कॉलेज प्राचार्य को भी विशेष परीक्षा आयोजित कराने के लिए ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे छात्र-छात्राओं में भारी नाराजगी है। प्रदर्शन कर रहे छात्र-नेताओं का कहना था कि विश्वविद्यालय की लापरवाही के चलते उनका शैक्षिक भविष्य अधर में लटक गया है। समय रहते समस्या का समाधान न होने पर वे विवश होकर आंदोलन करने को बाध्य हुए हैं। इस दौरान छात्र नेता राज मंगल यादव, देवेंद्र यादव, अब्दुल्लाह सिद्धिकी, राजू गौतम, अभिषेक कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें