फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्यार्थियों को इस बार भी किताबों का इंतजार

Wed, 02 Apr 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कक्षा तीन में भी इसबार एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ाई जानी है, लेकिन कक्षा एक दो के साथ तीन तक की किताबें अभी जनपद में नहीं पहुंची हैं, वहीं चार से आठ तक की लगभग 2 लाख किताबें बीआरसी तक पहुंचाई जा चुकी है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों का नया शैक्षिक सत्र मंगलवार से शुरू हो गया। विभाग कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों को सत्र के पहले दिन से ही किताबें मुहैया कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। सभी बीआरसी तक किताबें पहुंचाई भी जा चुकी हैं, लेकिन कक्षा एक से तीन के विद्यार्थियों को पुस्तकों के लिए अभी इंतजार करना होगा। जनपद में 1705 परिषदीय स्कूलों में 2.48 लाख विद्यार्थी नामांकित हैं।
विज्ञापन

इसमें दो और तीन के 37 हजार विद्यार्थी हैं वहीं कक्षा एक में प्रवेश लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें