फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छात्र नेताओं ने मेला लगने के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र नेता मनीष कुमार यादव ने कलक्ट्रेट परिसर में डीएम को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने कॉलेज के खेल मैदान पर अवैध रूप से सार्वजनिक मेला लगाए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन

मनीष कुमार यादव ने कहा कि आर्थिक लाभ के लिए फिर से मेला लगाने की तैयारी की जा रही है। वर्तमान में कॉलेज में विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में मेला लगने से शोर-शराबा और भीड़ के कारण छात्रों की पढ़ाई एवं एकाग्रता प्रभावित होगी, परीक्षा की पवित्रता भंग हो सकती है तथा कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। खेल मैदान छात्रों की शैक्षणिक और खेल गतिविधियों के लिए आरक्षित है। यहां मेला लगाना छात्र हितों, शैक्षणिक नियमों और प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन है। इस दौरान जयनाथ शर्मा, ममता यादव, कार्तिकेय, विवेक पांडेय, अंकिता, संजना, विशाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें