महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में निपुण भारत के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित मिशन योजनाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में कायाकल्प द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में किए जाने वाले सुधार, बच्चों की उपस्थिति, बालिकाओं की आत्म सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशिक्षण और महात्मा गांधी बालिका विद्यालयों में बच्चियों के जन्मदिन पर सेलेब्रिटी, एक शब्द के तहत बच्चों में ज्ञान अर्जन की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति व पठन पाठन की गुणवत्ता को जांच करें, उपलब्धि पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीडीओ बीएन कन्नौजिया उपस्थित रहे।