बृजमनगंज। 14 दिसंबर को बस की टक्कर से घायल हुए दूसरे छात्र की भी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया है।
बृजमनगंज क्षेत्र के आलमाइटी स्कूल में रानी लक्ष्मीबाई नगर वार्ड का नईम अहमद कक्षा 11 और अमजद कक्षा 10 पढ़ते थे। 14 दिसंबर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद एक ही स्कूटी से तीन छात्र घर लौट रहे थे। फरेंदा बृजमनगंज मार्ग पर भगतपुर गांव के सरयू नहर पुल के पास बस की चपेट में आ गए थे। हादसे में अमजद की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
नईम का गोरखपुर स्थित रचित हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। जहां स्थिति में सुधार नहीं होता देख परिजनों ने पिछले एक माह से लखनऊ में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार की रात नईम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।