फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जल रही पराली, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडरा रहा आग का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। नियमों की बंदिशें, प्रशासनिक आदेश और किसानों को दी जा रही चेतावनियां सब कुछ कागजों तक ही सिमटकर रह गई हैं। निचलौल तहसील क्षेत्र के सेखुई-पड़री सिवान में पराली जलाने का सिलसिला बेरोकटोक जारी है। खेतों में जहां एक ओर धान की फसल खड़ी है, वहीं दूसरी ओर जल रही पराली से खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी की ओर से स्पष्ट आदेश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में इन आदेशों का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में आलोक चौधरी की धान की फसल आग की भेंट चढ़ चुकी है। सेखुई-पड़री सिवान में खेतों के आसपास धान की खड़ी फसल को देखते हुए आग फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है।
इस संबंध में उप जिलाधिकारी निचलौल अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि इस तरह के मामले पर निगरानी की जा रही है। ऐसा करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें