फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पराली जलाते पकड़े गए 46 किसान, 1.15 लाख रुपये जुर्माने का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। खेतों में पराली जलाने के मामलों को लेकर तहसील प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। निचलौल तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जांच के दौरान 46 किसानों को पराली जलाते हुए पकड़ा गया है। प्रशासन ने सभी किसानों को जुर्माने की वसूली के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक किसान से 2500 रुपये के हिसाब से कुल 1.15 लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूलने की कार्रवाई की जा रही है। जिन किसानों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें मदनपुरा निवासी जलेखा, भेड़िया निवासी नियामुल, झरवलिया निवासी चंद्रभान, जमुई पंडित निवासी राजेश, जयश्री निवासी अलाउद्दीन, कोहड़वल निवासी जगदीश, सेमरी निवासी बुद्धेश, जगदौर निवासी घूरे, पिपराकाजी निवासी विनोद, ढेकावे निवासी राकेश और मदनपुरा निवासी जलेखा सहित 46 किसान शामिल हैं।

किसानों को पराली न जलाने के लिए किया जा रहा जागरूक
तहसीलदार ने किसानों से अपील की कि फसल अवशेष यानी पराली को खेतों में बिल्कुल न जलाएं। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है और खेतों में मौजूद लाभकारी सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं। पराली जलाने से निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण बढ़ाने के साथ लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि किसान पराली को जलाने के बजाय उसका उपयोग खाद बनाने, पशुओं के चारे और अन्य कृषि कार्यों में करें। कृषि विभाग की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे कृषि यंत्रों और फसल अवशेष प्रबंधन के तरीकों को अपनाएं। प्रशासन की टीमें गांवों में किसानों को जागरूक कर रही हैं। इसके बावजूद पराली जलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें