फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पहरे में स्ट्रांग रूम, आज होगी मतगणना

Wed, 07 Aug 2024 09:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा/लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के दो ग्राम सभाओं परसामीर और देऊरवा में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव संपन्न होने के बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। ब्लाॅक परिसर मिठौरा में बनाए गए स्ट्रांग रुम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार काे मतगणना शुरु होने से मतगणना की समाप्ति तक राउंड द क्लॉक ड्यूटी करते हुए यहीं डेरा डाले हुए हैं। साथ ही प्रत्येक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। खंड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर का कहना है कि दो ग्राम सभाओं की मतगणना के लिए चार कर्मचारियों को लगाया गया है। मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो जाएगी। बाहरी किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा।
लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमहवां बसंतपुर में ग्राम प्रधान का मतदान सकुशल संपन्न होने के बाद मतपेटिका ब्लॉक मुख्यालय पर बने स्ट्रांग रूम में कड़े सुरक्षा में रखे गए हैं। चार प्रत्याशी यहां मैदान में रहे। जिनका भाग्य मतपेटिका में बंद हैं। चुनाव अधिकारी देवेन्द्र नाथ पांडे़य ने बताया कि लक्ष्मीपुर ब्लाॅक मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। दोपहर तक परिणाम घोषित हो जाने की संभावना है। मतगणना को सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें