फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Wed, 07 Aug 2024 09:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। क्षेत्र के ग्राम पंचायत तरैनी चौराहे पर बुधवार की देर शाम छत की शटरिंग का काम कर रहा मजदूर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तरैनी टोला बनकसिहा निवासी सुनील (32) तरैनी चौराहे से पूरब नौतनवा ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर पक्के मकान के छत कह शटरिंग का कार्य कर रहा था। सरिया बांधने के दौरान ऊपर से जा रही 11 हजार हाईवोल्टेज बिजली की चपेट में अचानक आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर काम कर रहे मजदूर व आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मजदूर की मौत से उसकी पत्नी मीरा, पुत्र प्रिंस, पुत्री बिट्टू का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष उमेश कुमार का कहना है कि बिजली की चपेट में आने से एक मजदूर के मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें