फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नगर पंचायत की मोबाइल शौचालय की व्यवस्था सुदृढ़ करें

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा सकुशल, सुचितापूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शुक्रवार को दोपहर एक बजे राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, जयपुरिया इंटर काॅलेज आनंदनगर, लाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज फरेंदा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान परीक्षा कक्ष तथा निगरानी के दृष्टिगत लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम देखा गया। जयपुरिया इंटर काॅलेज में अस्थायी रूप से लाइट की व्यवस्था कमजोर होने की बात पर एसडीएम फरेंदा को निर्देश दिए गए कि पानी का टैंकर व नगर पंचायत की मोबाइल शौचालय की व्यवस्था सुदृढ़ करें। इसी प्रकार लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में खिड़की पर जाली लगाने का कार्य किया जा रहा था। बच्चों के प्रवेशद्वार व जांच की व्यवस्था को भी देखा गया। पीसीएस परीक्षा की दोनों पालियों में राजकीय बालिका विद्यालय में 400, जयपुरिया इंटर काॅलेज में 480 व लाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज में 384 विद्यार्थी शामिल होंगे। इस दौरान एसडीएम फरेंदा शैलेंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, राजकीय बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य अनामिका पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें