फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गत्ता बनाने की फैक्ट्री में जा रही पराली, प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा हड़खोड़ा के प्रधान प्रतिनिधि कमलेश कुमार द्वारा पराली को धुरियापार के गत्ता बनाने वाली फैक्ट्री में भेजा जा रहा है। पराली को मिल के श्रमिकों और ग्राम सभा से इकट्ठा कराकर धुरिया पार भेज रहे हैं। खेत से पराली उठने से किसानों को समस्या नहीं होगी। प्रदूषण का स्तर भी कम होगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश ने बताया कि गांव के किसानों के खेतों में धान के अवशेषों को एकत्रित कर बंडल बनाकर व्यापारियों से सौदा कर लिया गया है। साथ ही कुछ पराली मैरी गोशाला में भी भेजवाया जा रहा है। जिसमें गांव के लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। ग्रामीण कमलेश गुप्ता ,भगवती, जटाधारी गुप्ता, ओमप्रकाश पटेल, आमीन ट्रेलर ,अनुरोध विश्कर्मा, धनपाल गुप्ता,नवीन त्रिपाठी आदि ने ग्राम प्रधान के पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव के किसानों को अब धान की कटाई के बाद अवशेषों को जलाने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि इन अवशेषों को जलाने की बजाए हमने बंडल बनाकर उन्हें बेचना शुरू कर दिया है। इससे धान की फसल के अवशेषों को जलाने से फैल रहे प्रदूषण पर अब विराम लगना शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें