फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अजनबी ने दिया किराया, पानी से मिटाई भूखी

Sun, 02 Feb 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महाकुंभ की भीड़ में झोले, पर्स और कपड़े भी गायब हो गए। बुधवार से ही परेशान था। भगदड़ के बाद कहां जा रहा हूं, कुछ समझ में नहीं आ रहा था। घर पहुंचने पर राहत मिली है।
विज्ञापन

ट्रेन में बिना टिकट गोरखपुर तक पहुंचा। यहां आने के बाद स्टेशन पर एक महिला ने किराया दिया तो घर तक पहुंचा हूं। यह बातें पनियरा क्षेत्र के रामनगर टोला हुड़रा के रहने वाले राजेंद्र विश्वकर्मा ने कही। राजेंद्र शनिवार सुबह 10 बजे पत्नी अमरावती देवी के साथ घर पहुंचे।
इन दोनों के घर पहुंचने पर बहू ने राहत की सांस ली। राजेंद्र ने बताया कि रास्ते में बहुत परेशानी हो रही है। गांव के लोगों के साथ गया था, लेकिन भीड़ में साथ छूट गया। गनीमत रही कि दोनों साथ में ही रहे। जब कुछ समझ में नहीं आया तो पुलिस कर्मी ने आगे जाने का रास्ता बताया।
विज्ञापन

पास में रखे रुपये और कपड़े आदि गायब हो गए। पास में कुछ नहीं था। आगे राजेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को पैदल रेलवे स्टेशन गए। जहां से गोरखपुर के लिए ट्रेन पकड़ी और शुक्रवार की रात दो बजे गोरखपुर पहुंचे। स्टेशन पर एक महिला ने पैसे दिए तब शनिवार की सुबह टेंपो से घर पहुंचा। पानी पीकर काम चलाना पड़ा।
कुंभ में मां हो गई लापता, खोजने गए मामा : सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय खुटहां निवासी दीपक ने बताया कि मां विद्या (50) सोमवार को घर से गांव के लोगों के साथ गई हैं। बुधवार को स्नान करने के बाद मां की तबियत खराब हुई। साथ में गए लोग बृहस्पतिवार को जब घर आए उन्होंने बताया कि विद्या बुधवार से लापता हो गई हैं, अभी तक कुछ पता नहीं चला है। उनके पति बाहर रहते हैं। घर में बच्चों का रो-रो के बुरा हाल है। दीपक ने बताया कि वह चार बहनों में अकेला है। मामा अजय विश्वकर्मा निवासी महंथ हरपुर कुछ दोस्तों के साथ मां को खोजने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें