फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षकों का वेतन रोका, एक को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो शिक्षकों का वेतन रोका, एक को चेतावनी दी
विज्ञापन

बीएसए ने घुघली व सिसवा क्षेत्र के विद्यालयों का किया निरीक्षण
बूथ वाले विद्यालयों में व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने सोमवार को घुघली व सिसवा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बीएसए की ओर से मांगी गई जानकारी का संतोषजनक उत्तर न देने वाले दो शिक्षकों का वेतन रोका गया, वहीं विद्यालय में रंगाई-पुताई न कराने पर प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी गई।
बीएसए ने घुघली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोड़धोवा में विद्यार्थियों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवसागर व शिक्षक पूनम की लापरवाही को देखते हुए दोनों शिक्षकों का वेतन रोक दिया। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा। वहीं प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर पकड़ी में विद्यालय की रंगाई-पुताई नहीं होने पर प्रधानाध्यापक को चेतावनी देते हुए रंगाई-पुताई कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने कंपोजिट विद्यालय पकड़ी विशुनपुर में बने चार पोलिंग बूथों में उपलब्ध सभी भौतिक संसाधनों को दुरुस्त किए जाने का निर्देश दिया। सिसवा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हेवती में विद्यालय के रैंप को सही कराने तथा परिसर की सफाई बेहतर रखने के लिए प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया। बीएसए ने बताया कि विद्यालय की व्यवस्था में बदहाली मिलने पर दो शिक्षकों का वेतन रोका गया है, जबकि एक को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें