सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिठौरा बाजार में घर से गैस सिलिंडर चोरी के मामले का सिंदुरिया पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का गैस सिलेंडर और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
मिठौरा बाजार निवासी सुनीता देवी ने 21 सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 18 सितंबर को उसके घर से गैस सिलेंडर चोरी हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ गवाहों के बयान दर्ज किए। मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को सिंदुरिया पुलिस ने मिठौरा बड़ी नहर पुलिया के पास संदिग्धों की चेकिंग के दौरान संदीप तिवारी (32) निवासी सेमरी, थाना सिंदुरिया को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि आरोपी का न्यायालय चालान किया गया। जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।