फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिले में 1380 स्थलों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित

Wed, 30 Oct 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दीपावली के पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले में 1380 स्थलों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई है। मंगलवार देर शाम प्रतिमा का पट खोल दिया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने वहां पहुंचकर दर्शन किया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के मऊपाकड़, चौक रोड, टेढ़वा, राजीव नगर, हनुमानगढ़ी, जयप्रकाश नगर, पड़री में मां लक्ष्मी गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। देर शाम पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने प्रतिमा का दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया। प्रतिमा स्थल के पास बज रहे भक्तिगीतों ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। सदर क्षेत्र के बागापार, सिसवा बाबू, पकड़ी, सिंदूरिया समेत अन्य स्थलों पर भी लोगों ने आपसी सहयोग से प्रतिमा की स्थापना किया। इसके साथ ही पनियरा, मुजुरी, खुटहां, परतावल, घुघली, सिसवां, नौतनवा, फरेंदा, धानी, बृजमनगंज, निचलौल कस्बे व उसके ग्रामीण क्षेत्रों में भी माता लक्ष्मी तथा भगवान गणेश व कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित हुई।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें