फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत गुरुवार को थाना फरेंदा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा की मौजूदगी में पंडाल आयोजकों, मेला आयोजकों एवं मूर्तिकारों को शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें जिससे शांति व सौहार्द बना रहे। बैठक में आयोजकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए निर्धारित समय में उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें