फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करंट लगने से राजकीय पक्षी सारस की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। वन विभाग के उत्तरी चौंक रेंज अन्तर्गत गांव रेहरा टोला महुलानी चौराहे पर शनिवार की दोपहर करंट लगने से राजकीय पक्षी सारस की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मृत सारस को कब्जे में लेकर वन चौकी पर ले गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेहरा टोला महुलानी चौराहे पर करंट लगने से राजकीय पक्षी सारस गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया मगर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीण विरेन्द्र पाल व मनीष पाल की सूचना पर पहुंची घोड़हवा वन विभाग की टीम के दरोगा राजेश श्रीवास्तव मृत सारस को वन चौकी घोड़हवा बीट पर ले गए।
इस संबंध में उत्तरी चौंक रेंज के घोड़हवा बीट के फॉरेस्टर जितेन्द्र कुमार गौड़ ने बताया कि करंट लगने से राजकीय पक्षी सारस की मौत हो गई थी। मृत सारस को कब्जे में लेकर वन चौकी पर लाया गया, जहां पंचनामा भर कर दफना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें