फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीमांकन के पत्थर उखाड़ने पर चार के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपालपुर में भूमि सीमांकन के बाद लगे पत्थर उखाड़ कर फेंकने के मामले में पुलिस ने चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। भूमि स्वामी ने मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहदुरी निवासी संतोष कुमार वर्मा ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि गोपालपुर में स्थित अपने भूमि पर तहसील प्रशासन के सीमांकन के बाद चारों कोनों पर पत्थर लगवाया गया था। जिसे गांव के चार लोगों ने जानबूझकर उखाड़ कर फेंक दिया। मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि आरोपी अबूबकर, बैदुल्लाह, रज्जब अली, जौवाद अली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें