निचलौल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को स्टाफ नर्सों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अस्पताल के अधीक्षक डॉ. उमेश चंद सिंह ने की। बैठक में अधीक्षक की ओर से प्रसव सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। शिथिलता मिलने पर स्टॉफ नर्सों को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिए है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. उमेश चंद सिंह ने बताया कि बैठक में अस्पताल में प्रसव की संख्या बढ़ाने के साथ ही लेबर कक्ष में डिलीवरी की समीक्षा की गई। इस दौरान खामियां मिलने पर स्टॉप नर्सों को कार्रवाई के लिए सख्त चेतावनी दी गई। इतना ही नहीं इस दौरान डिलीवरी को यूइन और ई-कवच पोर्टल पर फीडिंग, जन्म के बाद बच्चों को बीसीजी, हेपटाइटिस, जीरो डोज, ओरल पोलियो वैक्सीन का सौ फीसदी टीकाकरण लगाने के लिए निर्देशित किया गया। वहीं नवजात बच्चों को जन्म से एक सप्ताह के अंदर जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया गया। अगर इसमें किसी भी जिम्मेदार की ओर से लापरवाही बरती गई, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डॉ. अंजली सिंह, डॉ. निहारिका सिंह, गीता गुप्ता आदि मौजूद रहीं।