फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्टाफ तैनाती की फाइल शासन में फांक रही धूल

Sun, 26 May 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। धनेवा धनेई में बने समेकित विद्यालय की बदहाली दूर नहीं हो रही है। करीब पांच माह पहले स्टाफ तैनाती की भेजी गई फाइल शासन में धूल फांक रही है। वहीं करोड़ की बिल्डिंग अब बेकार हो रही है। इस विद्यालय में इंटर तक की पढ़ाई होनी है। शिक्षक आवास अगस्त में हैंडओवर होगा। इसके पहले ही जुलाई में स्कूल संचालित कराने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में 1812.93 लाख की लागत से बना स्कूल बदहाल हो रहा है। करोड़ों की बिल्डिंग रखरखाव के अभाव में खराब हो रही है। परिसर में न तो सफाई है और न ही अंदर सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों की पढ़ाई तो दूर की बात भवन को ठीक रखना भी चुनौती बन गया है। समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित एवं अस्थिबाधित से ग्रसित विद्यार्थियों के अतिरिक्त सामान्य छात्र-छात्राओं को एक छत के नीचे एक साथ शिक्षा प्रदान करने के लिए सात कक्षाएं संचालित होनी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019 में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अधीन निर्माणाधीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय महराजगंज का परिसर नीचा होने एवं बरसात में जलभराव होने के कारण परियोजना की पूर्व स्वीकृत लागत 1802.02 लाख मिट्टी भराई शामिल करते हुए लागत 1829.93 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। काम तेजी से शुरू हुआ तो मार्च 2020 में भवन निर्माण पूरा हो गया। इसके बाद से आगे की प्रक्रिया पूरी करने में देरी की जा रही है। मुख्य भवन में ताला बंद मिला। अग्निशमन यंत्र खराब हो रहा है। अंदर बने शौचालय भी खराब होने के कगार पर हैं। यूपीआरएसएसएस निर्माण प्रखंड गोरखपुर की ओर से इसका निर्माण कराया गया है।
-
जुलाई से स्कूल संचालित कराने की व्यवस्था की जा रही है। शिक्षण के लिए 30 स्टाॅफ रखे जाएंगे। निदेशालय स्तर से शिक्षकों के चयन के लिए लोक सेवा आयोग को रिक्तियों के सापेक्ष चयन के लिए अनुरोध किया गया है। 10 शिक्षणेत्तर कर्मी तैनात होंगे। यहां 560 बच्चों को पढ़ने की व्यवस्था होगी। कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी पढ़ंगे। 100 दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांत प्रकाश श्रीवास्तव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें