फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 20 लाख की लागत से बन रहा खेल मैदान

Wed, 12 Feb 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- बृजमनगंज कस्बे के वार्ड नंबर 16 में खेल मैदान का निर्माण शुरू
विज्ञापन

महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 16 में खेल मैदान बनना शुरू हो गया है। इस परियोजना के लिए शासन की ओर से लगभग 20 लाख रुपये का बजट दिया गया है। खेल मैदान के निर्माण से खिलाड़ियों की समस्या दूरी हो जाएगी।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बृजमनगंज क्षेत्र में नगर वासियों की ओर से खेल मैदान की मांग की जा रही थी। नगरवासियों और खिलाड़ियों की मांग को ध्यान में रखते हुए 20 लाख रुपये बजट जारी किया गया है। खेल मैदान के अभाव में खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है। वार्ड नंबर 16 के निवासी अजय कुमार ने बताया कि यह खेल मैदान खिलाड़ियों के कारगर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजमनगंज के अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि खेल मैदान का तेजी से निर्माण कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में खिलाड़ियों का अभ्यास करने के लिए बेहतर स्थान के साथ सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें