फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निजी मद में खर्च कर डाला शिक्षण शुल्क, अध्यापक समेत तीन पर केस

Sun, 15 Dec 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मधुबन जूनियर हाईस्कूल समिति नौतनवा में गड़बड़झाला का मामला प्रकाश में आया है। अध्यापक व उनके दो सहयोगियों पर शिक्षण शुल्क के मद में आई रकम हजम करने का आरोप लगा है। उप प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मधुबन जूनियर हाईस्कूल समिति नौतनवा के उप प्रबंधक चंदप्रकाश मिश्र ने अपने स्कूल में हुई धांधली से पर्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आरोपी स्कूल से संबंधित रकम का ब्योरा नहीं दे रहे हैं। मामले में पुलिस से शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में वाद दाखिल किया।
न्यायालय ने आरोपियों पर केस दर्ज कर पुलिस को विवेचना करने का आदेश दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी रामसिंहासन यादव निवासी ग्राम सुकरौली उर्फ सूर्यपूरा, थाना नौतनवा, मंजूर हसन खां निवासी ग्राम बगहा, थाना नौतनवा, रामबाबू उर्फ बाबूराम निवासी वार्ड संख्या 11 मौलाना
विज्ञापन

आजादनगर पर केस दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार, विद्यालय का प्रबंधन मधुबन जूनियर हाईस्कूल नौतनवा समिति की ओर से किया जाता है।
अध्यापक रामसिंहासन यादव, कथित प्रधानाचार्य व उनके मददगार मंजूर हसन खां निवासी ग्राम बगहा, थाना नौतनवा व रामबाबू उर्फ बाबूराम निवासी वार्ड संख्या 11 मौलाना आजादनगर, थाना नौतनवा जो विद्यालय के प्रबंध समिति में साधारण सदस्य हैं। इन लोगों ने बीते कई वर्षों से छात्रों की फीस व विद्यालय में आने वाले अन्य मदों से होने वाली आय एकत्र करते रहे। ये सभी लोग विद्यालय के प्रबंधक या उप प्रबंधक को हिसाब का ब्योरा मांगने पर नहीं दे रहे हैं। वर्ष 2020 से विद्यालय में होने वाली आय एवं छात्रों की फीस की रकम आरोपियों ने निजी कार्य में खर्च कर दिए हैं।ै
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें